Housefull 5 में अब नहीं करेंगे काम अनिल कपूर, अब क्या होगा नाना पाटेकर और अनिल कपूर की जोड़ी का ?

हाउसफुल सीरीज की अगली फिल्म Housefull 5 में अब नहीं करेंगे काम अनिल कपूर, अब क्या होगा नाना पाटेकर और अनिल कपूर की जोड़ी का? फिल्म के पोस्टर में छापी गयी तारीख के अनुसार ये फिल्म जून 2025 में रिलीज की जाएगी ।

Housefull 5

फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अक्षय कुमार, कृति सेनन, फरदीन खान, नोरा फतेही, जॉन अब्राहम, धर्मेंद्र, अभिषेक बच्चन, पूजा हेगडे इत्यादि कलाकारों के साथ अनिल कपूर की फिल्म का हिस्सा थे, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की माने तो अनिल कपूर ने यह फिल्म में छोड़ दी है और इसका कारण बताया जा रहा है उनकी फीस को लेकर वही फिल्म में अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे, वह पहले भी इस फिल्म सीरीज में काम कर चुके हैं।

Housefull 5

“मिड-डे में एक छपी रिपोर्ट के अनुसार- “Housefull 5 के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और अनिल कपूर के बीच पैसों को लेकर बात नहीं बनी फिल्म में अनिल कपूर अपने रोल के लिए अधिक फीस मांग रहे थे लेकिन अब अनिल कपूर के न रहने पर फिल्म मेकर्स फिल्म की कहानी में दोबारा फेरबदल कर रहे हैं।

वेलकम फिल्म के अंदर जिस प्रकार अनिल कपूर और नाना पाटेकर की कॉमेडी दिखाई गई थी इस प्रकार की केमिस्ट्री हाउसफुल 5 में अनिल कपूर और नाना पाटेकर के मध्य दिखाए जाने वाली थी, लेकिन अब खबरों के अनुसार अनिल कपूर फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं तो फिल्म की कहानी पर और रोल पर फिर से कम हो रहा है” ।अनिल कपूर के न रहने से इस फिल्म में कॉमेडी का तड़का जरूर काम हो जाएगा।

Housefull 5 बॉलीवुड की वह पहले फ्रेंचाइज है जिसमें पांच फिल्में होगी अब तक हाउसफुल और गोलमाल दो ऐसी फिल्में थी जिनकी चार-चार फिल्में आ चुकी थी।

Housefull 5 अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला के करियर की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताई जा रही है, इस फिल्म पर लगभग 375 करोड रुपए खर्च होने की बात कही जा रही है फिल्म की शूटिंग इसी साल अगस्त में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग ब्रिटेन में होगी ।

Housefull सीरीज की पहली चार फिल्मों को आप इन प्लेटफार्म पर देख सकते हैं-

  1. Housefull – Youtube , Amazon Prime , Zee5 और Jio Cinema पर देख सकते हैं
  2. Housefull 2 – Hotstar , Amazon Prime Video
  3. Housefull3- Hotstar , Amazon Prime Video
  4. Housefull4- Hotstar

इस फिल्म की फ्रेंचाइज की पहले चार फिल्में आप आप में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर घर बैठे देख सकते हैं, जहां हाउसफुल का पहला भाग यूट्यूब के ऊपर मुफ्त में उपलब्ध है, बाकी तीन भाग को आप हॉटस्टार पर स्ट्रीम सकते हैं।

Housefull 5 की कहानी तरूण मनसुखानी ,साजिद नाडियाडवाला ,फरहाद सामजी ने लिखी है फिल्म का निर्देशन तरूण मनसुखानी कर रहे हैं।

Housefull 5 Star Cast

फिल्म के स्टार कास्ट बहुत बड़ी है फिल्म में कई नामी अभिनेता और अभिनेत्रियां शामिल है, शायद इसी कारण फिल्म का बजट 375 करोड रुपए के आसपास बताया गया है, हाउसफुल 5 में आपको निम्न मुखिया कलाकार मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे।

  1. सोनाक्षी सिन्हा
  2. अक्षय कुमार
  3. नोरा फतेही
  4. कृति सेनन
  5. फरदीन खान
  6. जॉन अब्राहम
  7. धर्मेंद्र
  8. अभिषेक बच्चन
  9. जैकी श्रॉफ
  10. जैकलीन फर्नांडिस
  11. अर्जुन रामपाल
  12. कीर्ति खरबंदा
  13. नाना पाटेकर
  14. रितेश देशमुख
  15. राजपाल यादव
  16. पूजा हेगडे
  17. बमन ईरानी
  18. जॉनी लीवर
  19. रंजीत बेदी
  20. अर्चना पूरन सिंह
  21. मल्लिका अरोड़ा
  22. चंकी पांडे
  23. मुकेश खन्ना
  24. मिथुन चक्रवर्ती

आज की इस पोस्ट में हमने हाउसफुल 5 फिल्म में अनिल कपूर के कामना करने की खबर को आपके सामने रखा है, इसके अलावा फिल्म की स्टार कास्ट और अन्य जानकारी साझा की है। अगर आपको आज की पोस्ट पसंद आई तो इसे अपने सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर कर।

Leave a comment