Sanofi India Dividend 2024: शेयर बाजार में डिविडेंड पर दाव लगाने वाले निवेशको के लिए एक अच्छी खबर है ,फार्मा कंपनी सनोफी इंडिया इस हफ्ते एक्स डिविडेंड स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेगी अगर आप भी डिविडेंड से अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो इस Sanofi India Dividend 2024 स्टॉक के बारे में डिटेल में जानिये –

Sanofi India Interim Dividend 2024 Amount
स्टॉक एक्सचेंज में दायर की फाइलिंग के अनुसार, सनोफी इंडिया ने पात्र शेयरधारकों को ₹50 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है।
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि “बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2023 समाप्त 31 दिसंबर के लिए ₹10 के फेस वैल्यू के प्रति इक्विटी शेयर पर ₹117/- के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। यह आगामी 68वीं वार्षिक आम बैठक में, जो मंगलवार, 14 मई, 2024 को होनी है, शेयरधारकों के अप्रूवल के अधीन है।
Sanofi India Dividend 2024 Record date
डिविडेंड का फायदा किसी निवेशक को तभी होता है जब उसका नाम रिकॉर्ड तिथि से पहले शेयर होल्डर्सको की सूची में हो, किसी भी निवेशक को इसका लाभ उठाने के लिए रिकॉर्ड तिथि से पहले इसके शेयर खरीदने होंगे तभी वह डिविडेंड का पात्र होगा।
फार्मा कंपनी Sanofi India कंपनी का लगातार प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है वह अपने शेयर धारकों को अच्छा डिविडेंड देती आई है, कंपनी ने पिछली बार 337 रुपए और इस बार भी वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं, कंपनी ने 117 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड और ₹50 प्रति इक्विटी के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया गया है।
Sanofi India Dividend के लिए कंपनी ने 7 मार्च, 2024 रिकॉर्ड डेट तय की है। सनोफी इंडिया लिमिटेड के शेयरों की फेस वैल्यू ₹10 प्रति शेयर है। शेरहोल्डर्स को डिविडेंड का पेमेंट 2024 या उसके बाद किया जाएगा।
Sanofi India Dividend- Share Price
सनोफी इंडिया लिमिटेड का शेयर 8719 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। शनिवार को विशेष ट्रेडिंग सेशन बंद होने के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 8736.10 था। पिछले 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 22% से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं स्टॉक को होल्ड करने वाले इन्वेस्टर्स को अब तक 51% से अधिक का लाभ मिला है।
Sanofi India Dividend History
सनोफी इडिया (Sanofi India)कंपनी नियमित समय पर dividend देती आ रही है। कंपनी ने पिछले साल 337 रुपए का डिविडेंड दिया था। 28 अप्रैल को शेयर बाजार में कंपनी ने एक्स डिविडेंड स्टॉक के तौर पर ट्रेड किया था। इससे पहले कंपनी ने 2022 में ₹500 से अधिक का डिविडेंड दिया था।
वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में Sanofi India का मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 138 करोड़ रुपए हो गया है। इससे पहले वित्त वर्ष में समान तिमाही में ये 131 करोड़ रुपए था। इसके अलावा कंपनी का परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 672 करोड़ रुपए से बढ़कर 694 करोड़ रुपए हो गया है। कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 692 करोड़ रुपए से बढ़कर 706 करोड़ रुपए हो गई है। हालांकि, इस वित्त वर्ष कंपनी का मुनाफा 620.6 करोड़ रुपए से घटकर 603.2 करोड़ रुपए हो गया है।
पूर्व/ईएफएफ तिथि | प्रकार | नकद राशि | घोषणा तिथि | तिथि लिखें |
---|---|---|---|---|
07/03/2024 | नकद | ₹50 | 23/02/2024 | 07/03/2024 |
28/04/2023 | नकद | ₹194 | 23/02/2023 | 29/04/2023 |
28/04/2023 | नकद | ₹183 | 23/02/2023 | 29/04/2023 |
05/08/2022 | नकद | ₹193 | 26/07/2022 | 08/08/2022 |
12/04/2022 | नकद | ₹309 | 23/02/2022 | 16/04/2022 |
12/04/2022 | नकद | ₹181 | 23/02/2022 | 16/04/2022 |
19/04/2021 | नकद | ₹125 | 23/02/2021 | 21/04/2021 |
19/04/2021 | नकद | ₹240 | 23/02/2021 | 21/04/2021 |
29/06/2020 | नकद | ₹106 | 25/02/2020 | 01/07/2020 |
29/06/2020 | नकद | ₹243 | 25/02/2020 | 01/07/2020 |
25/04/2019 | नकद | ₹66 | 26/02/2019 | 30/04/2019 |
06/08/2018 | नकद | ₹18 | 25/07/2018 | 07/08/2018 |
26/04/2018 | नकद | ₹53 | 22/02/2018 | 01/05/2018 |
31/07/2017 | नकद | ₹18 | 19/07/2017 | 01/08/2017 |
25/04/2017 | नकद | ₹50 | 27/02/2017 | 27/04/2017 |
04/08/2016 | नकद | ₹18 | 22/07/2016 | 05/08/2016 |
13/04/2016 | नकद | ₹25 | 04/02/2016 | 19/04/2016 |
13/04/2016 | नकद | ₹14 | 04/02/2016 | 19/04/2016 |
13/04/2016 | नकद | ₹8 | 04/02/2016 | 19/04/2016 |
29/07/2015 | नकद | ₹18 | 21/07/2015 | 30/07/2015 |
16/04/2015 | नकद | ₹24 | 20/02/2015 | 18/04/2015 |
16/04/2015 | नकद | ₹11 | 20/02/2015 | 18/04/2015 |
31/07/2014 | नकद | ₹10 | 23/07/2014 | 01/08/2014 |
16/04/2014 | नकद | ₹35 | 25/02/2014 | 18/04/2014 |
05/08/2013 | नकद | ₹10 | 30/07/2013 | 06/08/2013 |
05/04/2013 | नकद | ₹29 | 25/02/2013 | 09/04/2013 |
02/08/2012 | नकद | ₹4 | 25/07/2012 | 03/08/2012 |
10/04/2012 | नकद | ₹29 | 23/02/2012 | 12/04/2012 |
03/08/2011 | नकद | ₹4 | 28/07/2011 | 04/08/2011 |
31/03/2011 | नकद | ₹23 | 16/02/2011 | 06/04/2011 |
31/03/2011 | नकद | ₹28 | 16/02/2011 | 06/04/2011 |
26/07/2010 | नकद | ₹4 | 19/07/2010 | 27/07/2010 |
07/04/2010 | नकद | ₹16.50 | 24/02/2010 | 09/04/2010 |
30/07/2009 | नकद | ₹3.50 | 22/07/2009 | 31/07/2009 |
06/04/2009 | नकद | ₹12.50 | 17/02/2009 | 09/04/2009 |
29/07/2008 | नकद | ₹3.50 | 24/07/2008 | 30/07/2008 |
03/04/2008 | नकद | ₹12.50 | 21/02/2008 | 05/04/2008 |
25/07/2007 | नकद | ₹3.50 | 17/07/2007 | 26/07/2007 |
22/03/2007 | नकद | ₹12.50 | 16/03/2007 | 24/03/2007 |
03/08/2006 | नकद | ₹3.50 | 26/07/2006 | 04/08/2006 |
19/05/2006 | नकद | ₹0 | 23/03/2006 | 23/05/2006 |
03/08/2005 | नकद | ₹0 | 01/08/2005 | 04/08/2005 |
07/05/2004 | नकद | ₹12.50 | 31/08/2004 | 12/05/2004 |
07/08/2003 | नकद | ₹3.50 | 30/06/2003 | 08/08/2003 |
NSE में कंपनी का 52 वीक हाई 9,380.00 रुपए है। वहीं 52 वीक लो 5400 रुपए है। कंपनी का मार्केट के 20,119.24 करोड़ रुपए का है। सनोफी इंडिया कंपनी का शेयर पिछले 1 साल में 64.57% का रिटर्न दे चुका है।
निवेशक अपने विवेक और अपनी स्वयं की रिसर्च के आधार पर किसी शेयर या आईपीओ में निवेश करें यहां पर पोस्ट ऑनलाइन डाटा के आधार पर तैयार की गई है हमारी पोस्ट का उद्देश्य केवल आप तक जानकारी पहुंचना है हम किसी को निवेश करने की सलाह नहीं देते है।
आज की पोस्ट में हमने Sanofi India Dividend 2024 के बारे में जाना,अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई है तो इस सोशल मीडिया पर शेयर अवश्य करें और इसी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए हिंदी दृष्टि पर बने रहे।